
मीरजापुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जिगना थाना क्षेत्र के चड़ेरू–चौकठा गांव स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर sunday देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल बाइक चालक की देर रात इलाज के दौरान वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई. पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर घटना की जानकारी परिवार काे दी.
विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गांव के ढेगुहां मजरा निवासी उमाशंकर बिंद (36) sunday शाम ओवरब्रिज के नीचे गिरे एक बाइक चालक व उसके सवार को देखने के लिए रुके थे. जैसे ही वह अपनी बाइक खड़ी करने लगे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया, जहां देर रात उमाशंकर की मौत हो गई.
थाना प्रभारी संजय सिंह ने साेमवार काे बताया कि ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है. ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
—————
(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा