
रांची, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand मुक्ति मोर्चा (झामुमो)ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनका बयान हताशा और राजनीतिक अवसरवाद का परिचायक है.
पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने इसे लेकर Monday को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जब भाजपा सत्ता में थी, तब Jharkhand की जनता के कष्ट और आपदाओं पर उनकी सरकार आंखें मूंदे बैठी थी, लेकिन आज वही लोग संवेदना का दिखावा कर रहे हैं.
विनोद पांडेय ने कहा कि झामुमो नेतृत्व वाली सरकार संवेदनशील और जवाबदेह सरकार है. कानून और न्यायालय के आदेशों का सम्मान करना हमारी प्राथमिकता है. सरकार न्यायालय के निर्देशों का पालन करती है.
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे कानून के राज के पक्ष में हैं या अवैध कब्जे के साथ हैं.
उन्होंने कहा कि मुआवज़े का प्रश्न नियम और कानून के दायरे में तय होता है, न कि किसी राजनीतिक दबाव में. सरकार हर वास्तविक पीड़ित के साथ खड़ी है, लेकिन भाजपा चाहती है कि अवैध निर्माण, भ्रष्टाचार और मिलीभगत को राजनीतिक संरक्षण मिले. यही वजह है कि भाजपा अफसरों और बिल्डरों की जवाबदेही से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak