
विधानसभा में काेडीन कफ सिरफ मामले में Chief Minister याेगी का बड़ा बयानसिरप के हाेलसेलर काे तत्कालीन सपा की सरकार में दिया गया था लाइसेंस
लखनऊ, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday को विधानसभा में कहा कि Uttar Pradesh में कोडीन कफ सिरप से कोई मौत नहीं हुई है. विपक्ष गुमराह कर रहा है. जांच की जा रही है. जांच की तह तक पहुंचने पर इसमें समाजवादी पार्टी के लोगों को ही संल्पितता मिलेगी. एसटीएफ ने जिस होलसेलर को पकड़ा है, उसे वर्ष 2016 में समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही लाइसेंस जारी किया था. इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
Monday को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के सवाल पर नेता सदन एवं Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदस्य ने प्रश्न कुछ किया है और सदन में कुछ कह रहे हैं. मुद्दा था कि नकली दवाओं से यूपी में मौत का मामला. जवाब दिया गया कि कोई भी मौत नहीं हुई है. सदस्य को विधानसभा के नियम पढ़कर आना चाहिए. नेता प्रतिपक्ष ने भी कोडीन का मामला उठाया है. इसलिए मुझे उठना पड़ा. Chief Minister ने कहा कि यूपी में कोडीन से कोई मौत नहीं हुई है. 2016 में एसटीएफ ने जिसे पकड़ा था, उसे लाइसेंस सपा की सरकार ने ही दिया था.
Chief Minister ने कहा कि कोडीन कफ सिरप का मुद्दा केवल अवैध डायवर्जन का मामला है. इन लोगों ने कोडीन को उन देशों में पहुंचाया है, जहां इस पर रोक है. लोगों ने गलत इस्तेमाल किया. बल्कि उस पर लिखा है कि किसी डॉक्टर की सलाह पर लिया जाए. इसके खिलाफ हमारी सरकार कार्रवाई कर रही है. इस मामले में अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके तहत प्रदेशभर में 134 फर्म पर छापेमारी की कार्रवाई हुई है. कुल 225 अभियुक्तों को नामजद किया गया है. Chief Minister ने कहा कि अगर इसकी तह तक गए तो सपा का ही कोई निकलेगा. ट्रांजैक्शन सपा के लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी के खाते से हुआ है. उसकी जांच हो रही है. उन्होंने कहा कि बुलडोजर कहीं गया नहीं है. वह कार्रवाई करने के लिए तैयार खड़ा है. बुलडोजर चलने पर कोई परेशान न हो.
Chief Minister ने कहा कि यूपी सरकार कोर्ट में जीती है, आरोपिताें के खिलाफ NDPS ACT के तहत केस चलेगा. इस मामले में सपा के लोगों की संलिप्तता हैं, आरोपिताें के साथ इनकी फोटो भी सामने आ रही है. जो भी इस मामले में शामिल पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त करवाई होगी, किसी को बख्शा नहीं जायेगा.
इसके पहले शीतकालीन सत्र के दौरान Monday को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई. कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कोडीन कफ का मामला उठाया. सदन में सपा के सदस्य अतुल प्रधान ने भी कोडीन कफ सिरप मामला उठाया था. इसके बाद सपा के सदस्यों ने विधान भवन परिसर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. कोडीन कफ सिरप समेत अन्य मामलों पर सपा के सरकार को घेरते हुए जमकर नारेबाजी की. सदन में सपा के सदस्याें ने वेल में पहुंचकर विरोध जताया था.
—————
(Udaipur Kiran) / दिलीप शुक्ला