
मुरादाबाद, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के मुरादाबाद जनपद में आपूर्ति विभाग की टीम ने थाना मूंढापांडे क्षेत्र के दलपतपुर में मंगलवार छापा मारकर अवैध ढंग से संचालित डीजल मशीन को पकड़ा है. इस मामले में टीम ने डीजल का सैंपल लेने के बाद मशीन को बंद करा दिया है.
जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अवैध ढंग से डीजल बिक्री की गोपनीय सूचना के आधार पर आज दलपतपुर में छापा मारा गया. मौके से अनिल पुत्र रामशरण काे पकड़ा गया है. वहीं माैके पर देखने पर पता चला कि उसने डीजल बेचने के लिए नोजल और मशीन लगाई है.
विभाग के अधिकारियों ने डीजल का सैंपल लिया. पता चला कि वह पेट्रोल पंपों से सस्ता डीजल बेंच रहा था. आशंका है कि डीजल में मिलावट की गई है. सैंपल की रिपोर्ट आने पर मिलावट के बारे में पता चलेगा. डीजल विक्रेता की मशीन बंद करा दी गई है और सैंपल रिपोर्ट आने पर आराेपित के
खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
————-
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल