
जयपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Indian जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा और कैलाश वर्मा ने कांग्रेसी नेता गोविन्द सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की आदत है तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए जनता में झूठ और भ्रम फैलाया जाए. इसी आदत से लाचार डोटासरा और इनके नेताओं ने पहले सीएए कानून को लेकर जनता में भ्रम फैलाया, फिर एसआईआर को लेकर जनता को गुमराह किया और अब अरावली के खनन को लेकर जनता को गुमराह कर रहे है. वह भाजपा की भजनलाल सरकार की ओर से प्रदेशवासियों को यह आश्वस्त करते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अरावली के एक भी पत्थर का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा. भाजपा सरकार और केंद्र सरकार की मंशा स्पष्ट है कि अरावली संरक्षित क्षेत्र को परिभाषित किया जाए और अवैध खनन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए. इस परिभाषा के आधार जब तक कोई प्लान नहीं बन जाता, तब तक किसी प्रकार का खनन पट्टा जारी नहीं किया जाएगा.
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने 2002 में अरावली को परिभाषित किया था. उस दौरान ही खनन के सर्वाधिक पट्टे जारी किए गए थे. इसी तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 100 मीटर वाला नियम तय किया था. कांग्रेस यह भी कहती है कि हमने तो पाप किया है, स्वीकार भी कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार को लेकर जनता को गुमराह भी करती है. कांग्रेस सिर्फ कल्पना के आधार पर अवैध खनन का आरोप लगा रही है. मेरा कांग्रेसी नेताओं से सवाल है कि क्या कभी किसी कांग्रेस नेता ने प्रकृति को बचाने के लिए वृक्षारोपण का कोई अभियान चलाया है, भाजपा ने चलाया है. भाजपा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया. भाजपा ने 750 एकड़ में पौधे लगाने के लिए अभियान चलाया, कांग्रेस एक उदाहरण बता दे! आश्चर्य है कि जिस कांग्रेस का स्वयं का दामन दागदार है, वे भाजपा पर आरोप लगा रहे है. कांग्रेस सिर्फ तुष्टीकरण के आधार पर भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है.
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने दो साल में अवैध खनन के खिलाफ जमकर कार्रवाई को अंजाम दिया है. भाजपा सरकार ने दो साल में 20526 प्रकरण दर्ज किए , दो साल में 211.26 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई, दो साल में 2228 एफआईआर दर्ज की गई, दो साल में 1175 लोगों की गिरफ्तारी की गई, दो साल में 19744 वाहन व मशीनरी जब्त की गई. भाजपा सरकार ने दो साल में अरावली के क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए 10966 प्रकरण दर्ज किए, दो साल में 136.78 करोड़ रुपये वसूल किए गए, 1002 एफआईआर दर्ज की गई, 10616 वाहन जब्त किए गए और 300 लोगों की गिरफ्तारी की गई.
भाजपा प्रवक्ता कैलाश वर्मा ने कहा कि अरावली हिल्स की परिभाषा क्या है, इन कांग्रेसी नेताओं को पता तक नहीं है. जो मामला कोर्ट में है, वन एवं पर्यावरण मंत्री ने स्पष्ट कर दिया, प्रदेश केे Chief Minister ने स्पष्ट कर दिया कि अरावली के एक भी पत्थर का नुकसान नहीं होगा. इसके बावजूद कांग्रेसी नेता जनता में झूठ, भ्रम फैला रहे है. कांग्रेसी नेता अरावली के नियम को पढ़ती नहीं है, सिर्फ झूठ पर राजनीति करने के लिए मुद्दा बनाया जा रहा है, राजनीति में सुर्खियों में रहने के लिए लोगों को भ्रमित किया जा रहा है. प्रदेश की जनता इनके हथकंडे पहचान चुकी है.
भाजपा प्रवक्ता कैलाश वर्मा ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है कि भाजपा ने मनरेगा का नाम जी राम जी कर दिया, मेरा कांग्रेसियों से कहना है कि भाजपा ने तो राम जी के नाम पर किया है, लेकिन कांग्रेस ने तो एक परिवार के नाम पर ही योजनाओं का नाम कर दिया था. आप ने आयुष्मान को चिरंजीवी किया, अन्नपूर्णा को इंदिरा रसोई आप ने की, Chief Minister जल स्वावलंबन को राजीव गांधी आप ने किया, दीनदयाल तीर्थ योजना को तीर्थदर्शन आपने किया, ये क्या है! वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा शब्दों की मर्यादा भूल चुके है. उन्होंने संगठित गिरोह शब्द का इस्तेमाल किया, जो कि अमर्यादित है. उन्होंने दावा किया कि भजनलाल सरकार प्रकृति के संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है और अरावली पूर्ण रूप से सुरक्षित है.
—————
(Udaipur Kiran)