मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने बताए सफलता के मंत्र

स्वागत समारोह

– शासकीय Examination पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में चयनित अभ्यर्थियों का स्वागत समारोह आयोजित

इंदौर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . मप्र लोक सेवा आयोग 2023 की Examination में अंतिम चयनित 25 अभ्यार्थियों का विभिन्न अधिकारी पदों पर चयन होने पर शासकीय Examination पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में मंगलवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया. इन अधिकारियों में 02 उप जिलाध्यक्ष, 03 उप Superintendent of Police तथा विभिन्न पदों पर चयनित अधिकारी सम्मिलित है. सम्मान समारोह कार्यक्रम संभागीय उपायुक्त बृजेश पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. समारोह में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स के विभाग प्रमुख सुरेश पाटीदार तथा अतिथि प्राध्यापक उपस्थित थे.

समारोह में संभागीय उपायुक्त द्वारा संस्था से 25 अभ्यर्थियों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई तथा अपने उद्बोधन में प्रशिक्षणरत विद्यार्थियों के लिए सफलता का गुरुमंत्र पुनरावृति को बताया. कडी मेहनत, लगन और ईमानदारी से पढाई करते हुए अपना लक्ष्य हासिल करने हेतु प्रेरित किया. संस्थान में आये 2023 के चयनित अधिकारियों को सभागीय उपायुक्त द्वारा पीईटीसी का स्मृति चिह भेंट किये गये.

कार्यक्रम में चयनित अधिकारियों ने अपने चयन होने तक के अनुभव साझा किए. उप जिलाध्यक्ष के पद पर चयनित कृष्णपाल सिंह बघेल ने बताया कि निरंतर टेस्ट सीरिज हल करके आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं, इससे आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. सु पूजा (उप Superintendent of Police ) ने बताया कि समस्याएँ साथ-साथ चलती है पर उनको दरकिनार कर अपने लक्ष्य को केन्द्रित करना चाहिए. अन्य चयनित अभ्यार्थियों द्वारा भी अपने अनुभव साझा किए.

संस्थान की सहायक आयुक्त/प्राचार्य आशा चौहान द्वारा सभी चयनित अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके जीवन में आने वाले कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा से निभाने के लिए तैयार रहने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ संस्थान में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम का संचालन संस्थान के पूर्व विद्यार्थी कमलेश द्वारा किया गया.

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment