किराए के कमरे से 22 हजार रुपये चोरी, मामला दर्ज

Crime

शिमला, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . शिमला के सदर थाना क्षेत्र में किराए के कमरे से नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार Uttar Pradesh के सहारनपुर जिले के चिलकाना तहसील के रहने वाले अरमान पुत्र एहसान वर्तमान में शिमला के कृष्णा नगर में किराए पर रह रहे हैं. अरमान फल बेचने का काम करते हैं. उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 दिसंबर को वह अपने काम से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान शाम करीब साढ़े छह बजे उनके चाचा ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके कमरे का ताला टूटा हुआ है.

जानकारी मिलने के बाद अरमान तुरंत अपने कमरे पर पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि कमरे में एलसीडी के पास रखे गए 22 हजार रुपये गायब थे. अरमान का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके कमरे में घुसकर नकदी चोरी की और मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने इस संबंध में Indian न्याय संहिता की धाराओं 331(3),305(a)

के तहत मामला दर्ज कर लिया है. सदर थाना पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा.

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Leave a Comment