
गुवाहाटी, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Assam के Chief Minister डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को एकशरण भागवती समाज के संस्थापक आचार्य इलाराम दास बाप की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. Chief Minister ने अपने सोशल मीडिया संदेश में आचार्य इलाराम दास के आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विभेदमुक्त समाज निर्माण का अग्रदूत बताया.
डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि आचार्य इलाराम दास बाप महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव और श्रीश्रीमाधवदेव के धार्मिक दर्शन, कला और संस्कृति के एकनिष्ठ अनुयायी थे. उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से समाज में समरसता और एकता स्थापित करने के लिए समर्पित कर दिया.
Chief Minister ने आचार्य इलाराम दास को महान वैष्णव विद्वान और विश्व बंधुत्व के प्रवर्तक के रूप में उल्लेख करते हुए कहा कि एकशरण भागवती समाज के माध्यम से उन्होंने Assam के पहाड़ और मैदान को एकता के सूत्र में बांधने का सतत प्रयास किया.
आचार्य इलाराम दास बाप की जयंती पर Chief Minister ने उन्हें शत्-शत् नमन् करते हुए गहरी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया.
——————
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश