लॉन टेनिस में हरियाणा की मधु ने बढ़ाया प्रदेश का मान

मधु मान

Haryana के तकनीकी शिक्षा विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर हैं मधु मान

चंडीगढ़, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Gujarat के गांधी नगर में हुए ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस टूर्नामेंट 2025-26 में Haryana की मधु मान ने एक बार फिर दमखम दिखाया. Haryana में तकनीकी शिक्षा विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर (प्रशासन) मधु मान इन खेलों में दो सिल्वर मेडल हासिल करने वाली उत्तर भारत की पहली महिला अधिकारी व खिलाड़ी हैं. Punjab, चंडीगढ़, हिमाचल, Uttarakhand सहित किसी राज्य की महिला खिलाड़ी इस बार अवार्ड नहीं जीत पाई.

मधु मान ने इन खेलों में अवार्ड जीतकर एक और रिकार्ड अपने नाम किया है. वे देश की पहली ऐसी महिला अधिकारी हैं, जो पिछले सात वर्षों से लगातार इन राष्ट्रीय खेलों में भाग ले रही हैं और अवार्ड जीत रही हैं. इससे पहले वे चंडीगढ़ प्रशासन में प्रतिनियुक्ति पर रही और यूटी की ओर से खेलों में भाग लेती रहीं. पहली बार वे Haryana से खेली हैं. इन खेलों का आयोजन सेंट्रल सिविल सर्विसिज कल्चरल एंड स्पोटर्स बोर्ड नई दिल्ली द्वारा करवाया गया.

मिक्स वैटर्न 45 प्लस डबल में मधु मान ने सिल्वर मेडल हासिल किया है. वहीं वुमन डबल्स में भी सिल्वर मेडल हासिल किया है. मिक्स वैटर्न 45 प्लस डबल में मधु मान का मुकाबला Gujarat के साथ हुआ. आईआरएस ऑफिसर धर्मेंद्र शर्मा और वंदना सागर के साथ हुए मुकाबले में वे दूसरे स्थान पर रहीं. सेमीफाइनल में वे Andhra Pradesh की अंजनी साहू को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची थीं.

मधु मान 2018 से लगातार इन खेलों में भाग ले रही हैं और पदक भी जीत रही हैं. 2018-19 में पुणे में हुए खेलों में उन्होंने दो गोल्ड और एक सिल्वर अपने नाम किया था. कोविड-19 के दौरान इन खेलों का आयोजन नहीं हुआ. 2021 में जयपुर में हुए खेलों में मधु मान ने दो गोल्ड मेडल झटके. इसी तरह से चंडीगढ़ में हुए आयोजन में एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल, 2022 में पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुए मुकाबले में एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल हासिल किया तथा 2024-25 में उदयपुर में हुए खेलों में दो गोल्ड मेडिल हासिल किए.

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Leave a Comment