
New Delhi, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) .
फॉर्मूला 1 ने वर्ष 2025 में Indian उपमहाद्वीप में अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल की है. भारत में इस खेल के प्रशंसकों की संख्या बढ़कर रिकॉर्ड 7.88 करोड़ तक पहुंच गई है. यह ऐतिहासिक वृद्धि ऐसे सीज़न के साथ आई है, जिसे शानदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबलों और आख़िरी रेस तक खिंची ड्राइवर्स चैंपियनशिप की लड़ाई ने यादगार बना दिया.
मोनाको में कुश मैनी की जुझारू जीत और आर्विड लिंडब्लाड का फॉर्मूला 1 ग्रिड तक पहुंचना इस सीज़न की खास झलकियां रहीं. वहीं, 15 वर्षों में सबसे करीबी फिनाले में लैंडो नॉरिस की खिताबी जीत ने दुनिया भर के फैंस को रोमांचित कर दिया.
2025 का अभियान फॉर्मूला 1 के आधुनिक इतिहास में एक क्लासिक के रूप में दर्ज होगा. लैंडो नॉरिस ने अपने करियर का पहला विश्व खिताब जीतकर इतिहास रचा, जबकि मैकलारेन की शीर्ष पर वापसी ने लंबे समय से चला आ रहा खिताबी सूखा खत्म किया. वैश्विक स्तर पर भी इस खेल की लोकप्रियता नए शिखर पर पहुंची, जहां रिकॉर्ड 67 लाख दर्शकों ने दुनियाभर में रेस ट्रैक्स पर पहुंचकर मुकाबलों का आनंद लिया.
Indian बाजार के लिहाज़ से फॉर्मूला 1 से जुड़ाव पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है.
रिकॉर्ड व्यूअरशिप ने भारत को खेल की वैश्विक रणनीति का अहम स्तंभ बना दिया है. इसके साथ ही फैनकोड के साथ एक्सक्लूसिव ब्रॉडकास्ट पार्टनरशिप का 2028 तक विस्तार Indian फैंस के लिए बड़ी राहत और उत्साह की खबर है, जिससे वे आने वाले वर्षों में भी इस रोमांच से जुड़े रहेंगे.
2025 का सीज़न केवल ट्रैक पर रोमांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने 2026 में Indian प्रतिभाओं की वैश्विक मंच पर दमदार वापसी की नींव भी रखी. तकनीकी समस्याओं से जूझने के बावजूद कुश मैनी ने इनविक्टा रेसिंग के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को फॉर्मूला 2 कंस्ट्रक्टर्स खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. मोनाको ग्रां प्री की प्रतिष्ठित स्प्रिंट रेस में उनकी यादगार जीत Indian मोटरस्पोर्ट के लिए गर्व का पल रही. पोस्ट-सीज़न टेस्टिंग में अल्पाइन के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद अब कुश, अपने नए फॉर्मूला 2 टीम एआरटी ग्रां प्री के साथ शीर्ष स्तर तक पहुंचने की तैयारी में हैं.
वहीं, रेड बुल जूनियर टीम के उभरते सितारे आर्विड लिंडब्लाड, जिनकी जड़ें भारत से जुड़ी हैं, को रेसिंग बुल्स टीम में प्रमोशन मिला है. 2025 में उनके शानदार रेसक्राफ्ट और रफ्तार ने सभी का ध्यान खींचा. 2026 में फॉर्मूला 1 ग्रिड पर उनकी एंट्री Indian फैंस के लिए एक नया नायक लेकर आएगी, जो नई तकनीकी नियमावली के तहत दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्राइवर्स को चुनौती देंगे.
फॉर्मूला 1 अब दुनिया का सबसे लोकप्रिय वैश्विक खेल बन चुका है, जिसकी फैनबेस दूसरे सबसे बड़े खेल एनबीए से 11.4 प्रतिशत अधिक है. सोशल मीडिया पर भी यह खेल लगातार पांचवें साल सबसे तेजी से बढ़ने वाला ग्लोबल स्पोर्ट्स लीग रहा है, जहां फॉर्मूला 1 प्लेटफॉर्म्स पर 2.3 अरब से ज्यादा एंगेजमेंट्स दर्ज किए गए—एनबीए, यूएफा चैंपियंस लीग, एनएफएल और प्रीमियर लीग से भी आगे.
ट्रैक से बाहर भी फॉर्मूला 1 ने बड़ी सफलता हासिल की. फॉर्मूला 1 द मूवी ने Box Office पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एप्पल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म और इतिहास की सबसे सफल स्पोर्ट्स मूवी का दर्जा हासिल किया. 630 मिलियन डॉलर से अधिक की वैश्विक कमाई के साथ यह फिल्म अमेरिका और कनाडा के बाहर 78 बाजारों में 44,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर दिखाई गई. इसका असर युवा दर्शकों पर भी दिखा, जहां इस साल कुल फैनबेस का 43 प्रतिशत हिस्सा 35 वर्ष से कम उम्र का रहा.
अब नजरें 2026 के नए नियमों पर टिकी हैं, जहां सस्टेनेबल फ्यूल्स और नए पावर यूनिट्स के साथ खेल एक नए युग में प्रवेश करेगा. ऑडी और कैडिलैक की ग्रिड में एंट्री और लिंडब्लाड व कुश मैनी जैसे युवा चेहरों में तिरंगे की उम्मीदें—फॉर्मूला 1 का अगला अध्याय Indian फैंस के लिए बेहद खास और रोमांचक होने वाला है.
—————
(Udaipur Kiran) दुबे