
भागलपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . नववर्ष के आगमन के पूर्व सूबे के तमाम शराब कारोबारी शराब इकट्ठा करने में लगे हुए हैं. जबकि Bihar में पूर्व की भांति शराबबंदी कायम है. इसी बाबत मंगलवार को एक ऑटो पर 112 की टीम को संदेह हुआ. जब तक पुलिस उक्त ऑटो के पास पहुंचते तब तक चालक और शराब तस्कर फरार हो चुके थे.
ऑटो के तहखाने से लोदीपुर पुलिस ने 3.75 एम एल की 129 बोतल बरामद की है. वहीं लोदीपुर थाना अध्यक्ष घनश्याम कुमार ने कहा कि तहखाने वाले ऑटो से 85.875 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर