मप्र पुलिस ने एक सप्ताह में लूट व चोरी की बड़ी वारदातों का किया खुलासा, 68 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद

बड़ी वारदातों का किया खुलासा

भोपाल, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में लूट, चोरी तथा संगठित अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाइयाँ की गई हैं. हैं. इन कार्रवाइयों में पुलिस ने त्वरित विवेचना, तकनीकी विश्लेषण एवं सशक्त मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों को गिरफ्तार कर 68 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति बरामद की है.

जिलेवार प्रमुख कार्रवाइयाँ

पुलिस मुख्यालय द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, सीहोर जिले के थाना शाहगंज पुलिस ने बिजली कंपनी से चोरी हुए लोहे के पोल और पाइप बरामद कर 90 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की. इसी प्रकार थाना जावर पुलिस ने ग्राम कजलास की चोरी का खुलासा करते हुए 30 तोला सोना, 3 किलो चांदी और 2 लाख रूपए नगद सहित लगभग 48 लाख रूपए की संपत्ति जब्‍त की है.

वहीं, ग्वालियर जिले के थाना कम्पू पुलिस ने शराब कारोबारी के मुनीम से हुई लूट की घटना का खुलासा कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने लूटी गई एक लाख 70 हजार रुपये की राशि और घटना में प्रयुक्त कार जब्‍त की. इसी तरह विदिशा जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने दुकान में चोरी के प्रकरण में एक आरोपी एवं एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया. टीम ने 11 बैटरियाँ, एक ऑटो समेत दो लाख 64 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की. इसके अतिरिक्‍त शहर के राम जानकी मंदिर, शंकर नगर और मुखर्जी नगर क्षेत्रों में हुई चोरियों का भी खुलासा किया गया. 130 से अधिक सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और पूछताछ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चांदी के आभूषण, नगदी और मोटरसाइकिल सहित कुल 3 लाख 75 हजार की संपत्ति जब्‍त की है.

टीकमगढ़ जिले के थाना बमोरीकला पुलिस ने मात्र 24 घंटे में चोरी की वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा 4 लाख 54 हजार रुपये की संपत्ति जब्‍त की. वहीं, बुरहानपुर जिले के थाना नेपानगर पुलिस ने बिजली के एल्युमिनियम तार चोरी करने वाले शातिर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों से दो लाख 50 हजार रुपये के तार और घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार सहित कुल 6 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की है.

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment