मीरजापुर: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

प्रतीकात्मक फोटो

मीरजापुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग स्थित पट्टीकला ओवरब्रिज पर Monday देर रात पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

चौकी प्रभारी अहरौरा नगर आशीष कुमार सिंह ने मंगलवार काे बताया कि लतीफपुर हिनौता निवासी 37 वर्षीय संजय चौहान Monday रात दस बजे सोनभद्र की ओर से पैदल अहरौरा की तरफ आ रहा था. इसी दौरान पट्टीकला ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि संजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनाें की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है.

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a Comment