
कार्बी आंगलोंग (Assam), 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Assam के Chief Minister डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि खेरोनी में बेदखली की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसी भी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है.
Chief Minister ने बताया कि कुछ अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें केवल चिकित्सकीय उपचार के लिए गुवाहाटी लाया गया है, न कि किसी कानूनी कार्रवाई के तहत. Chief Minister आज एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देश के चलते पश्चिम कार्बी आंगलोंग में कोई भी बेदखली अभियान नहीं चलाया गया है.
स्थिति का जायजा लेने के लिए मंत्री राणोज पेगु और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे हैं. Chief Minister ने भरोसा जताया कि रात तक हालात पूरी तरह नियंत्रण में आ जाएंगे.
डॉ. सरमा पश्चिम कार्बी आंगलोंग की घटना को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे और कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.
उल्लेखनीय है कि कल खेरोनी में प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हुई झड़प के दौरान गोलीबारी में
– तीन प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे.
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश