पचास हजार का इनामियां मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के दौरान बरामद मोटरसाइकिल
गोरी लगने से घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस

सिधौली पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई

वांछित चल रहे बदमाश पर हत्या लूट के मुकदमे हैं दर्ज

सीतापुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 50 हजार रुपये का इनामिया अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया. बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, नगदी और एक संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

Superintendent of Police सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर Superintendent of Police दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिधौली कपूर कुमार के नेतृत्व में एसओजी टीम और थाना सिधौली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई. Monday देर रात सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से ग्राम बाड़ी स्थित कोनी घाट पुल के पास से गुजरने वाला है. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, जिस पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. घायल अभियुक्त को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. गिरफ्तार बदमाश की पहचान छोटू मिश्रा उर्फ सुनील मिश्रा उर्फ संजय मिश्रा निवासी सिद्धेश्वर नगर, थाना सिधौली के रूप में हुई है.

पुलिस ने उसके कब्जे से एक अपाचे मोटरसाइकिल, 12 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा/खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन और 1940 रुपये नकद बरामद किए हैं.

अपर Superintendent of Police दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि अभियुक्त पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था. 50000 का इनाम भी घोषित था.

—————

(Udaipur Kiran)

Leave a Comment