रोहन सहगल बने केरल चुनाव प्रभारी

रोहन सहगल

हरिद्वार, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Indian जनता युवा मोर्चा ने Uttarakhand से पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रोहन सहगल(हरिद्वार) को आगामी केरल चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किया है.

इससे पूर्व रोहन सहगल Bihar, Maharashtra, Gujarat और Rajasthan के चुनावों में सह प्रभारी के रूप में भाजपा को जिताने में अपना योगदान दे चुके हैं. अपनी नियुक्ति पर रोहन सहगल ने संगठनात्मक क्षमताओं में निरंतर विश्वास जताने और केरल में पार्टी के मिशन में योगदान देने का अवसर प्रदान करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया.

रोहन सहगल ने कहा कि वे इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी सुनील बंसल का आभार व्यक्त करते हैं. विशेष रूप से भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के निरंतर मार्गदर्शन और मुझे इस महत्वपूर्ण क्षमता में पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए उनके आभारी हैं.

उन्होंने कहा कि वे भाजपा केरल प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के दूरदर्शी नेतृत्व में और भाजयुमो केरल प्रदेश अध्यक्ष गोकुल एवं पूरी प्रदेश टीम के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं. केरल के युवा प्रगतिशील हैं और भाजपा के विकास के दृष्टिकोण के लिए तैयार हैं. हम सब मिलकर हर बूथ पर पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने और विकसित भारत के संदेश को हर घर तक पहुँचाने के लिए अथक प्रयास करेंगे.

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Leave a Comment