
कोरबा/जांजगीर-चांपा, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जिले के थाना बलौदा क्षेत्र में बाउंड्री निर्माण को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. एक राय होकर बलवा, गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में थाना बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं सहित कुल सात आरोपिताें को गिरफ्तार कर आज मंगलवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अंजू कुमारी कुर्रे निवासी करहीडीह ने 21 जुलाई 2025 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट में बताया गया कि गांव के ही धर्मेन्द्र कुर्रे, जितेन्द्र कुर्रे, जागेश्वरी कुर्रे, मोगरा कुर्रे, सुमन कुर्रे, पूनम कुर्रे एवं राजेश्वरी कुर्रे ने बाउंड्री बनाने की बात को लेकर एक राय होकर पीड़िता, उसके पति करन कुर्रे तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज की और हाथ-मुक्का, लाठी व ब्लेड से मारपीट की.
प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 292/25 दर्ज कर Indian न्याय संहिता की धारा 191(2), 296, 351(2), 115(2) एवं 118(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए Superintendent of Police विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपिताें को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपिताें द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपिताें में धर्मेन्द्र कुर्रे (35 वर्ष), जितेन्द्र कुर्रे (39 वर्ष), जागेश्वरी कुर्रे (37 वर्ष), मोगरा कुर्रे (47 वर्ष), सुमन कुर्रे (34 वर्ष), पूनम कुर्रे (27 वर्ष) सभी निवासी करहीडीह तथा राजेश्वरी कुर्रे (32 वर्ष) निवासी ग्राम कुरमा, थाना बलौदा शामिल हैं. इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक प्रतिभा राठौर एवं थाना बलौदा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही.
(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी
—————
(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी