सपा महिला मोर्चा ने बिहार के सीएम के विरुद्ध की नारेबाजी,सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देती महिलाएं

फर्रुखाबाद, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . समाजवादी पार्टी (सपा) महिला मोर्चा ने पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार काे कचहरी पहुंचकर Bihar के Chief Minister नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने President को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को साैंपा.

पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि Bihar के Chief Minister नीतीश कुमार ने एक महिला का हिजाम खींचकर निंदनीय काम किया है. हमारे संविधान में महिला के साथ इस तरह का कृत्य करना दंडनीय अपराध है. पूर्व विधायक ने कहा कि हमारे संविधान में महिला का पति भी उसकी मर्जी के बिना इस तरह की हरकत नहीं कर सकता है, जिस तरह की हरकत Bihar के Chief Minister ने की है. हम सभी समाजवादी महिला मोर्चा की महिलाएं इसकी घोर निंदा करते हैं और जिलाधिकारी के माध्यम से President को ज्ञापन भेज कर Bihar के Chief Minister के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने का आग्रह करते हैं.

महिलाओं ने नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार को ज्ञापन साैंपा. इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव तथा भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं.

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Leave a Comment