वाको इंडिया इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप में दमखम दिखाएंगे सनी सिंह

वाको इंडिया इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप 2026 के लिए हुआ चयन*

गोरखपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एमए प्रथम सेमेस्टर के छात्र सनी सिंह वाको भारत अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग कप 4-8 फरवरी 2026 के लिए चयनित हुए हैं. किक बॉक्सिंग के महासचिव अरविंद कुमार सरवाली ने पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की.

सनी सिंह ने 2023 से अब तक वर्ल्ड चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप, अंतरराष्ट्रीय और कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर Uttar Pradesh, गोरखपुर विश्वविद्यालय और भारत के लिए पदक जीते हैं.

गोरखपुर विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है और सनी सिंह को बधाइयां दी जा रही हैं. गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति ने कहा कि सनी सिंह एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और उनके अदम्य साहस और निष्ठा से गोरखपुर विश्वविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में हो रहा है.

हाल ही में सनी सिंह ने सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में नौवां रैंक हासिल कर टॉप 20 में स्थान प्राप्त किया है. हमें विश्वास है कि सनी सिंह इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मजबूती के साथ भाग लेंगे और देश के लिए पदक जीतेंगे.

डीएसडब्ल्यू अनुभवित दुबे, प्रोफेसर अनुराग द्विवेदी, प्रोफेसर मनीष पांडेय, क्रीड़ा विभाग के अध्यक्ष विमलेश, राजवीर सिंह और चाहल ने सनी सिंह के कोच शेरगिल और सुजीत गौतम आदि लोगों ने सनी सिंह को बधाई दी.

सनी सिंह के परिवार में खुशी का माहौल है और उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है. सनी सिंह को अमित बाथवाल (बाथवाल समूह), अतुल सराफ (एचपीजीके लिमिटेड), अमरीश चंद्रा (मैरियन फाउंडेशन) और निखिल बुधवानी (गुड डे स्वीट्स एंड बेकर्स) ने भी सनी सिंह को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

उन्होंने कहा कि सनी सिंह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो भारत और Uttar Pradesh का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Leave a Comment