
फर्रुखाबाद,23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में मंगलवार को हिंदू सगठनों ने सड़क पर उतर कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंच कर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंक दिया.
बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गावाहिनी, हिंदू महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर बांग्लादेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्यचार के विरोध में बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंक दिया. हिंदू सगठनों ने बांग्ला सरकार के विरोध में बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए . साथ ही भारत सरकार से मांग की बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार पर रोक लगाई जाए. इस मौके पर मीरा सिंह, रमला राठाैर, विनीता पाठक सहित भारी संख्या में हिन्दू संगठनों की महिलाएं भी मौजूद रही.
—————
(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar