
भोपाल, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणमंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आज Madhya Pradesh के प्रवास पर रहेंगे. वे यहां दो जिलों- बैतूल और धार में पीपीपी पर निर्मित होने वाले मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन करेंगे. Chief Minister डॉ. मोहन यादव यादव भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे.Chief Minister डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर चार मेडिकल कॉलेज तैयार किए जाएंगे. इनमें से धार एवं बैतूल जिले में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा पीपीपी मॉडल पर बनने वाले दो मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे. कार्यक्रम में विधायकगण, अन्य सम्मानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे. Chief Minister ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नड्डा पूर्वाह्न 11ः50 बजे धार में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन एवं अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण करने के बाद बैतूल रवाना होंगे. नड्डा अपराह्न 2ः45 बजे बैतूल जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउंड में मेडिकल कॉलेज एवं अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे. पीपीपी मोड पर स्वीकृत मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास एवं भूमि पूजन के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा.
(Udaipur Kiran) तोमर