हिन्दू युवक की बर्बर तरीके से हत्या के खिलाफ विहिप का बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन करते विहिप कार्यकर्ता

New Delhi, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) . बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के खिलाफ देश में आक्रोश है. इसके चलते हिन्दू संगठन अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बांग्लादेश उच्चायोग पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने वहां एक हिन्दू युवक की बर्बर तरीके से की गई गई हत्या के खिलाफ दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया.

बांग्लादेश में भारत विरोधी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत की हत्या के बाद से देश में विरोध प्रदर्शन जारी है. इस दौरान Indian उच्चायोग सहित कई प्रतिष्ठानों और मीडिया को निशाना बनाया गया है. इस तरह के प्रदर्शनों में लगातार हिन्दूओं और अन्य अल्पसंख्यक कट्टरपंथियों का निशाना बन रहे हैं. इस हिंसा में एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव जला दिया. भारत में इसको लेकर रोष है.

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने आज सुबह 11 बजे बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान बांग्लादेशी हिन्दूओं पर अत्याचार नहीं सहेंगे के नारे लगाए गए. इस दौरान पुतला भी फूंका गया. इस दौरान कुछ लोगों ने देश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को देश से बाहर करने की अपील की.

—————

(Udaipur Kiran)

Leave a Comment