‘इमरजेंसी’ में महिलाएं करें हेल्पलाइन का उपयोग

महिलाओं से संवाद करती मिशन शक्ति की टीम

सीतापुर, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा जागरूकता एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख में मंगलवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन की विस्तार से जानकारी दी गई.

गोष्ठी में उपस्थित महिला उपनिरीक्षक स्वर्णिमा सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह ने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वह 112, 1090, 102, 1076, 108, 1930, 181, 101 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों पर काल करके अवगत करा सकती है. पुलिस तत्काल प्रभाव से सेवा में उपस्थित हो जाएगी.

महिला उपनिरीक्षक स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से महिलाओं की सहायता के लिए कई हेल्पलाइन उपलब्ध कराई गई है. जिनका सही समय पर उपयोग करके महिलाएं स्वयं को सुरक्षित रख सकती हैं. इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित महिलाओं एवं स्टाफ ने गोष्ठी में सक्रिय रूप से भाग लिया और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना एवं उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग बनाना रहा. गोष्ठी के अंत में पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में बिना डरे संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करें तथा समाज में अन्य महिलाओं को भी इन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक करें.

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Leave a Comment