
देहरादून, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय गांधी और राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए Uttarakhand राज्य निर्माण आंदोलन में उनके त्याग व सक्रिय सहयोग को याद किया. Chief Minister ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी प्रत्येक Uttarakhand के लिए आदर्श हैं.
Chief Minister आवास में बुधवार काे Chief Minister ने राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
इस अवसर पर Chief Minister ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा है. उन्होंने Uttarakhand राज्य आंदोलन को दिशा और जनशक्ति प्रदान की. उनके विचार, संकल्प और राज्यहित के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए Uttarakhand को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सतत् कार्य कर रही है.—————-
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार