मवेशी तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, 103 मवेशी किए गए बरामद

गोशाला में रखा गया जब्त मवेशी

सिलीगुड़ी, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) . सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा के विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने डार्क पार्सल कंटेनरों में मवेशी तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. पुलिस ने बुधवार तड़के एक मवेशियों से भरा ट्रक और दो डाक पार्सल कंटेनर को जब्त किया है. घटना के बाद वाहन चालकों मौके से फरार हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार, सर्दी के मौसम में फांसीदेवा के विधाननगर मादाती टोल प्लाजा के सामने पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पुलिस को देखते ही ट्रक और कंटेनर के चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकले. इसके बाद जब ट्रक और डाक पार्सल कंटेनरों की तलाशी ली गई, तो वाहनों के अंदर से बड़ी संख्या में गाय बरामद की गई. पुलिस ने तीन वाहनों से 103 गायों को जब्त कर सुरक्षित ख्वायर (गोशाला) भेज दिया है. वहीं, ट्रक और दोनों कंटेनरों को थाना लाकर जब्त कर लिया गया है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गायों को Bihar से Assam होते हुए बांग्लादेश तस्करी करने की योजना थी. इस तस्करी में और कौन-कौन शामिल है, इसका पता लगाने के लिए फांसीदेवा के विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Leave a Comment