
New Delhi, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी, सशक्त एवं निर्णायक नेतृत्व में दिल्ली मेट्रो के ‘फेज–5ए’ को केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिलना आधुनिक एवं विकसित दिल्ली के निर्माण की दिशा में दूरगामी कदम है. उन्होंने शहरी बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने के लिए दिल्ली की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया.
Chief Minister ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को पोस्ट करते हुए कहा कि लगभग 12,015 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत 16 किलोमीटर लंबे इस विस्तार के साथ दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 400 किलोमीटर के महत्वपूर्ण मील के पत्थर को पार करेगा, जो राष्ट्रीय राजधानी की शहरी कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा. यह महत्वपूर्ण निर्णय दिल्लीवासियों के लिए सुरक्षित, सुगम और तीव्र परिवहन सुनिश्चित करेगा तथा ‘ईज ऑफ लिविंग’ के संकल्प को सशक्त रूप से साकार करने में भी अहम भूमिका निभाएगा.
Chief Minister ने कहा कि मेट्रो के 13 नए अत्याधुनिक स्टेशनों वाला यह विस्तार सड़क यातायात पर बढ़ते दबाव को कम करने, यात्रियों के समय की बचत करने तथा पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा.
—————
(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव