सीएम धामी बोले देवभूमि रजत उत्सव : 25 साल का सफर बेमिसाल।

रजत उत्सव संग सुरक्षित शीतकालीन यात्रा का संकल्प
रजत उत्सव संग सुरक्षित शीतकालीन यात्रा का संकल्प

उत्तरकाशी, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) . प्रदेश के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने जनपद मोरी ब्लॉक और जिला मुख्यालय में Uttarakhand राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव एवं शीतकालीन चारधाम यात्रा पर आधारित कार्यक्रम के अंतिम दिन के कार्यक्रम में पहुंचे.

इस दौरान Chief Minister ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया . उन्होंने ने प्रदेश की जनता को रजत जयंती वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन सभी वीर शहीदों और आंदोलनकारियों को नमन किया, जिनके संघर्षों के फलस्वरूप Uttarakhand राज्य का सपना साकार हुआ. उन्होंने विशेष रूप से मातृशक्ति के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के निर्माण में महिलाओं की भूमिका विस्मरणीय रही है और आज वे ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं.

Chief Minister ने कहा कि आज पृथक राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले और Uttarakhand के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की भी जयंती है बडोनी जी को नमन करते हुए उनके संघर्षों को याद किया. देवभूमि रजत उत्सव से रजत जयंती वर्ष पर आयोजित देवभूमि रजत उत्सव एवं शीतकालीन चारधाम यात्रा को प्रोत्साहन कर Uttarakhand की सांस्कृतिक विरासत को संजोया जा रहा है. आज शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत आदि सेवाओं को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकल फॉर वोकल, मेड इन इंडिया से देश को विकसित भारत बनाने का अभियान को गति दी जा रही है. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मुखवा हर्षिल से शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहन कर आज पूरे वर्ष पर्यटन को गति दी जा रही है. आज हमारी सरकार एक जिला एक फेस्टिवल पर कार्य कर रही है.

Chief Minister ने कहा कि हमारी सरकार के प्रयास से ही आज Uttarakhand पलायन निवारण आयोग की रिपोर्ट में रिवर्स पलायन में लगभग 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. आज Uttarakhand राज्य युवाओं को रोजगार देने के मामले में भी देश में अग्रणी है अभी तक हमारी सरकार ने 26 हजार 500 से अधिक युवाओं को योग्यता एवं पारदर्शिता के साथ नौकरी दी है. नीति आयोग द्वारा जारी सतत् विकास लक्ष्य इंडेक्स में Uttarakhand देश का प्रथम राज्य बना है.

Chief Minister ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को रोकना तो असंभव है परन्तु अपनी तैयारियों को बेहतर कर उनके नुकसान को कम कर सकते है जिसके लिए अधिक ऊंचाई पर स्थित झीलों की निगरानी हेतु निगरानी सिस्टम लगाने पर कार्य हो रहा है. धराली आपदा पीड़ितों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके लिए सभी जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया.

आज कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता व स्कूली छात्र –छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही चित्रकला, रंगोली, नृत्य और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र–छात्राओं को सम्मानित किया गया.

सायंकाल में आज देवभूमि रजत उत्सव समारोह में संगीता ढौंडियाल व पांडावाज बैंड की मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की जाएगी. बीते दो दिनों में अजय भारती समूह,अज्जू तोमर व श्वेता महारा की रंगारंग प्रस्तुतियों ने लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया है.

कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र चौहान, दर्जाधारी राज्य मंत्री राम सुंदर नौटियाल, प्रताप सिंह पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्वराज विद्वान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, केदार सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, जिला महामंत्री महावीर सिंह नेगी, प्रशुराम जगुड़ी, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल, अपर निदेशक सूचना आशीष कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे.

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Leave a Comment