
शिमला, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) . राजधानी शिमला में एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. शहर के ढली थाना क्षेत्र में एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है. शव को कुत्ते द्वारा नोचा गया था.
मामले के अनुसार मंगलवार शाम एक आवारा कुत्ता अपने मुंह में नवजात शिशु को लेकर रिहायशी इलाके में घूमता नजर आया. यह घटना शिमला शहर के Police Station ढली के तहत देवली कॉलोनी स्थित नंद कॉटेज के पास की है, जहां स्थानीय लोगों ने यह दृश्य देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के रिहायशी इलाके में लोगों से पूछताछ भी की. मौके से बरामद नवजात शिशु एक लड़का था, जो मृत अवस्था में पाया गया. पुलिस के अनुसार शिशु के सिर, चेहरे और पीठ के हिस्से पर गंभीर घाव थे, जिससे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि किसी आवारा कुत्ते या जंगली जानवर ने उसे काटा या खाया है.
पुलिस ने मृत नवजात के शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला के फॉरेंसिक विभाग में पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया है और बिसरा सहित अन्य जरूरी नमूने सुरक्षित कर लिए गए हैं.
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि नवजात शिशु की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शिशु को किसने और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा. हालांकि, अभी तक शिशु की पहचान नहीं हो पाई है. पहचान न हो पाने के कारण फिलहाल शव को आईजीएमसी शिमला के शवगृह में रखा गया है.
इस मामले में Police Station ढली में Indian न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 94 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच हर पहलू से की जा रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि यह मामला लापरवाही का है या इसके पीछे कोई आपराधिक कृत्य शामिल है.
—————
(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा