
New Delhi, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Indian जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है. उन्होंने एलवीएम3–एम6 मिशन की सफल प्रक्षेपण यात्रा को देश के अंतरिक्ष इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण बताया.
वीरेंद्र सचदेवा ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि इस मिशन के माध्यम से भारत की धरती से अब तक का सबसे भारी उपग्रह ब्लूबर्ड-ब्लॉक-2 अंतरिक्षयान को उसके निर्धारित कक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है, जो भारत की हेवी-लिफ्ट प्रक्षेपण क्षमता को नई मजबूती प्रदान करता है.
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल Indian अंतरिक्ष अनुसंधान की तकनीकी क्षमता को दर्शाती है, बल्कि वैश्विक वाणिज्यिक प्रक्षेपण क्षेत्र में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को भी रेखांकित करती है. यह सफलता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प का सशक्त उदाहरण है.
सचदेवा ने इस असाधारण उपलब्धि के लिए देश के वैज्ञानिकों और अभियंताओं की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और कहा कि उनके समर्पण और परिश्रम के कारण आज भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है.
——————-
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी