
– ग्वालियर में आज अखिल Indian कवि सम्मेलन, एवं कवि अटल सम्मान का आयोजन
ग्वालियर, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) . देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल Biharी वाजपेयी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा आज बुधवार सांय 6.30 बजे से राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में ‘‘हमारे अटल प्यारे अटल’’ भव्य अखिल Indian कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस कवि सम्मेलन में देश के सुविख्यात कवि बलवीर सिंह करुण एवं डॉ कीर्ति काले को कवि अटल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार एवं सभापति मनोज सिंह तोमर के निर्देशन में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित अखिल Indian कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिनाम कवि बलवीर सिंह करुण अलवर को वर्ष 2024 का अटल कवि सम्मान एवं देश की प्रख्यात कवियत्री डॉ. कीर्ति काले दिल्ली को वर्ष 2025 का अटल कवि सम्मान प्रदान किया जाएगा. इस अवसर पर प्रख्यात कवि प्रकाश मिश्र ग्वालियर, प्रियांशु गजेंद्र बाराबंकी, सुमित ओरछा ओरछा, अमन अक्षर इंदौर, मदन मोहन मिश्र दानिश, अतुल अजनबी ग्वालियर द्वारा काव्य पाठ की प्रस्तुति दी जाएगी.
(Udaipur Kiran) तोमर