हमीरपुर में हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक, सरकार के रवैये पर जताया आक्रोश

बैठक करते प्रतिनिधि

हमीरपुर, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) . हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की जिला इकाई हमीरपुर की ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक बस स्टैंड हमीरपुर में डी.एस. ढटवालिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में समिति से जुड़े 18 पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस दौरान बुधवार को हमीरपुर जिला की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया.

बैठक में उपस्थित सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश की वर्तमान सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में Chief Minister से हुई बैठक में यह आश्वासन दिया गया था कि विधानसभा सत्र के बाद एक सप्ताह के भीतर 18 संगठनों की 14 प्रमुख मांगों पर सरकार और पेंशनर प्रतिनिधियों के बीच आमने-सामने बैठकर समाधान निकाला जाएगा.

वहीं हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति हमीरपुर इकाई के कन्वीनर मनोहर लाल ने कहा कि Chief Minister द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद अब तक मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. इसके विपरीत सरकार द्वारा एक स्वयंभू और अचानक सामने आए आत्मा राम गुट को मान्यता देना पेंशनरों का खुला अपमान है. इसकी उन्होंने घोर शब्दों में निंदा की.

उन्होंने Chief Minister से आग्रह किया कि जिस संगठन को पूरे प्रदेश के पेंशनरों का समर्थन प्राप्त है अर्थात सुरेश ठाकुर के नेतृत्व वाले हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति से शीघ्र वार्ता की जाए और पेंशनरों की मांगों पर उचित व ठोस निर्णय लिया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही पेंशनरों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, तो पूरे Himachal Pradesh के प्रत्येक जिले से सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे और सरकार की नाकामियों को जनता के सामने उजागर किया जाएगा.

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल राणा

Leave a Comment