कोई भी वास्तविक मतदाता वोटर लिस्ट से छूटे नहीं : नीरजा

कोई भी वास्तविक मतदाता वोटर लिस्ट से छूटे नहीं : नीरजा

धौलपुर, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Indian जनता पार्टी की बैठक में बुधवार को पीतम गिरी पहाड़ी पर बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का सत्र संपन्न हुआ. मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, राजाखेड़ा विधानसभा की भाजपा बीएलए-1 नीरजा शर्मा,एसआईआर कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ. मनोज शर्मा एवं भाजपा के विधानसभा राजाखेड़ा के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे.

इस अवसर पर राजाखेड़ा भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने एसआईआर अभियान वोटर लिस्ट की शुद्धिकरण को Indian निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा एक राष्ट्रव्यापी अभियान बताया. शर्मा ने कहा कि एसआईआर Rajasthan समेत 12 प्रदेशों में अपने सैकण्ड फेज में है. जिसमें प्रोविजनल लिस्ट पर दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने का काम चल रहा है. इस कार्यक्रम में Indian जनता पार्टी के प्रत्येक बीएलए-2 कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर दावे और आपत्तियों का काम निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो इस बात का विशेष ध्यान रखना है. प्रयास रहे कि कोई भी वास्तविक मतदाता वोटर लिस्ट से छूटे नहीं और फर्जी नाम जुड़े नहीं. मुख्य वक्ता विशंभर दयाल शर्मा ने एसआईआर अभियान के तहत बीएलए-2 द्वारा किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. जिला संयोजक मनोज शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण मनोयोग से काम करने का आह्वान किया. इस अवसर पर मरैना मंडल अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, राजाखेड़ा नगर अध्यक्ष सत्यम गुप्ता, नाहिला मंडल अध्यक्ष जयबीर सिंह, मांगरोल मंडल अध्यक्ष मोहन लोधा,मनियां मंडल अध्यक्ष रामअवतार त्यागी,केदार पोसवाल, मीथल शुक्ला, हुकुम सिंह लोधा,रामू सिकरवार,के के शर्मा,गजेन्द्र परमार एवं जनवेद पाराशर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे. संचालन बृजकिशोर लोधा ने किया एवं कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया.

—————

(Udaipur Kiran) / प्रदीप

Leave a Comment