
भोपाल, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में आज बुधवार को प्रात: 11 बजे सुशासन दिवस की शपथ दिलाई जायेगी. इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्ध घुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर शामिल होंगी.
उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल Biharी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर को सार्वजनिक अवकाश होने से एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सभी शासकीय कार्यालयों में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है. सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव, उप सचिव, अवर सचिव विन्ध्यांचल एवं सतपुड़ा भवन सहित मंत्रालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देश दिये हैं.
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे