सूचना अधिकार कार्यकर्ता चर्चिल के पहल पर बिहार के अधिकारियों को प्रशिक्षण के मिले आदेश

जानकारी देते चर्चिल

नवादा, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) . सूचना अधिकार कार्यकर्ता समाजसेवी नवादा के प्रणव कुमार चर्चिल के सूचना अधिकारियों द्वारा जानकारी पोर्टल पर ऑनलाइन सूचना मांगे जाने पर नजरअंदाज करने तथा पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन को डाउनलोड तक नहीं करने जैसे शिकायतों पर Bihar सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त ,जिला पदाधिकारियों सहित सभी सूचना पदाधिकारी को सूचना के अधिकार का प्रशिक्षण लेने के आदेश निर्गत किये हैं.

सूचना अधिकार कार्यकर्ता चर्चील ने बुधवार को बताया कि Bihar राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त और प्रधान सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग Bihar पटना को दो अलग -अलग पत्र भेज कर नवादा के जिलाधिकारी कार्यालय को ऑनलाइन आवेदन भेज गया था. पर इसका कोई जवाब भी देने की बात नहीं कही गई उन्होंने कहा कि पांच अधिकारियों तथा कर्मचारियों से पूछने पर किसी ने या नहीं बताया कि इस पोर्टल की देखरेख तथा डाउनलोड कौन करता है . जिससे यह स्पष्ट है कि ऑनलाइन सूचना मांगे जाने पर कार्रवाई की बात तो डर रही अधिकारी आवेदन को देखना भी पसंद नहीं करते हैं जिससे सूचना के अधिकार अधिनियम की धज्जियां उड़ रही है . फिर सीपीग्राम पर इसकी गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके आलोक में पूरे Bihar राज्य के सभी विभाग सभी विभागाध्यक्ष ,सभी प्रमंडलीय आयुक्त ,सभी जिला पदाधिकारी सभी वरीय Superintendent of Police , सभी Superintendent of Police के सभी लोक सूचना पदाधिकारियों को आरटीआई का प्रशिक्षण देने का पत्र जारी किया गया है.

Bihar सरकार के अवर सचिव मनोज कुमार झा ने अपने जारी आदेश में सूचना के अधिकार का प्रशिक्षण लेने को आवश्यक बताया है ताकि इस अधिनियम नियम का सही तरीके से अनुपालन कराया जा सके ऐसी चर्चित के शिकायत पर ही संपूर्ण Bihar में अधिकारियों के प्रशिक्षण देने के आदेश निर्गत किए गए. चर्चिल्ल ने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत प्रशासन तंत्र सरकार तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए व्यापक अस्त्र के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

—————

(Udaipur Kiran) / संजय कुमार सुमन

Leave a Comment