
फर्रुखाबाद, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) . बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर हिंदू संगठन में उबाल देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में
Uttar Pradesh फर्रुखाबाद जनपद में बुधवार को राष्ट्रीय बजरंग दल की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री अरविंद सिंह सेंगर की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया. उन्होंने बांग्लादेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और President को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार को साैंपा.
प्रदेश महामंत्री अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में आए दिन हिंदुओं के साथ अत्याचार की घटनाएं हाे रही हैं. दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं.इसके बाद भी सरकार विरोधियों के दबाव में आकर इस गंभीर मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है. उन्होंने कहा कि सरकार यदि किसी तरह से बांग्लादेश में फंसे हिंदुओं को बचाने में Assamर्थ है तो वह राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को वहां जाने की अनुमति दे. वे 19 मिनट के अंदर हिन्दुओं की रक्षा करके उन्हें न्याय दिलाएंगे. इस प्रकार के अत्याचाराें काे अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हमारे अन्य संगठन भी इसको लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं. बांग्लादेश को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. देखा जाए तो बांग्लादेश में Indian दूतावास भी सुरक्षित नहीं है. इस मौके पर कोमल पांडे, अंगद कुमार विभाग अध्यक्ष, विष्णु मिश्रा जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.
—————
(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar