
गुवाहाटी, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) . गुवाहाटी की गोरचुक पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी मामले में शामिल दो महिला शातिर ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि गोरचुक पुलिस स्टेशन की डब्ल्यूजीपीडी टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर कोटाबारी तालेब अली पथ पर छापा मारा और ताराबारी बरपेटा की रहने वाली दो ड्रग्स तस्कर अमीना बेगम (35) और अंबिया खातून (26) को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पास से तलाशी के दौरान पुलिस ने 26.49 ग्राम हेरोइन, 2 मोबाइल फोन और 8,470 रुपये नकद जब्त किए गए. घटना के संबंध में NDPS ACT के तहत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है.
(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी