छत्तीसगढ़ में 25 दिसंबर तक शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी, अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा प्रदेश

घने कोहरे से ढकी सड़क मार्ग फाइल फाेटाे

रायपुर 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) . सार्दिंयों के मौसम ने Chhattisgarh में ठंड और कोहरे ने सभी को परेशान कर रखा है. प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड का असर बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने आज बुधवार से 25 दिसंबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर और मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की है.

उल्लेखनीय है कि Chhattisgarh में खासकर सुबह और रात को घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी (दृश्यता) बेहद कम हो गई है. जिससे यातायात में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ठंड में इजाफा होने के साथ ही कई जिलों में कोहरे के कारण सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो रहा है.

इधर धाैसम विभाग ने भी Chhattisgarh में आगामी दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है. राजधानी रायपुर, दुर्ग और बालोद समेत कई इलाकों में 25 दिसंबर तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं आज उत्तरी सीमा से लगे क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. अगले 3 दिनों में पारा 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावटहो सकती है. प्रदेश में बीते मंगलवार को सबसे कम तापमान 5.6 अंबिकापुर का दर्ज किया गया. इससे आगे यानी उत्तरी सीमा से सटे क्षेत्रों में तो पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया गया. दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर चली.

मौसम विभाग ने 25 दिंसबर तक के लिए कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है. रायपुर, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, मोहल्ला मानपुर अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है. इसी प्रकार कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक दो पॉकेट में मध्यम से घना कोहरा छाये सकता है. इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राजधानी रायपुर की बात करें ताे आज धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Leave a Comment