
विशाखापत्तनम, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Indian women's cricket टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की. एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच के साथ ही Team India ने सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है. इससे पहले भारत ने पहला टी20 भी 8 विकेट से अपने नाम किया था.
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी Indian टीम ने श्रीलंका को निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 128 रन तक सीमित कर दिया. Indian गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई Batsman ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. श्रीलंका की ओर से हर्षिता समरविक्रमा ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, जबकि Captain चामरी अथापथु ने 31 रन की पारी खेली. हसीनी परेरा ने 22 रन का योगदान दिया, लेकिन शीर्ष और मध्यक्रम का कोई भी Batsman बड़ी पारी नहीं खेल सका. भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा और चरणी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़ और स्नेह राणा को 1-1 सफलता मिली.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी Indian टीम की शुरुआत आक्रामक रही. ओपनर शैफाली वर्मा ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक Batsman ी से दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने मात्र 34 गेंदों में 202 से अधिक के स्ट्राइक रेट से नाबाद 69 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल थे. स्मृति मंधाना ने 14 रन बनाए, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 26 रनों की तेज पारी खेली. Captain हरमनप्रीत कौर ने 10 रन जोड़े. भारत ने 11.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.
श्रीलंका की ओर से मल्की मदारा, काव्या कविंदी और कविशा दिलहारी ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन उनकी गेंदबाजी भारत की आक्रामक Batsman ी के सामने बेअसर रही.
इस जीत के साथ Indian महिला टीम ने सीरीज में दबदबा बना लिया है. अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, जहां Team India की नजरें जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होंगी.
—————
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय