
गुवाहाटी, 26 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Assam के Chief Minister डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन् किया.
Chief Minister ने आज अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर सुपुत्रों ने अत्यंत कम उम्र में ही धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए असाधारण वीरता का परिचय दिया. उनका बलिदान Indian इतिहास की अमूल्य धरोहर है, जो सदैव देशवासियों को साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा.
डॉ. सरमा ने कहा कि साहिबजादों की शौर्यगाथा को स्मरण करते हुए प्रत्येक वर्ष वीर बाल दिवस मनाया जाता है. उन्होंने साहिबजादों के साथ-साथ माता गुजरी और गुरु गोबिंद सिंह जी की वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान को सादर नमन् किया.
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश