
हरिद्वार, 26 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttarakhand के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी द्वारा सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए किए जा रहे कार्यो की आधार पर लिखी गई पुस्तक धर्म रक्षक धामी का विमोचन Saturday 27 दिसम्बर 2025 को हरिद्वार के ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के सभागार में होगा.
सनातन सदभावना समिति के संयोजक अमित शर्मा ने बताया कि लेखिका डॉ.सोनाली मिश्रा व रीना मानसेरा द्वारा लिखित पुस्तक धर्म रक्षक धामी का विमोचन Chief Minister पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज के सानिध्य में पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट द्वारा किया जाएगा. इस मौके पर प्रमुख संत, महंत लोग उपस्थित रहे.
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला