मृगनयनी, विंध्या वैली जैसे ब्राण्ड के विक्रय केन्द्रों का जिला स्तर तक किया जाए विस्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा

– Chief Minister ने की कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा, कहा-हैण्डलूम और हस्तशिल्प उत्पादों की सोशल मीडिया पर उपस्थिति बढ़ाएं

भोपाल, 26 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हैण्डलूम और हस्तशिल्प से जुड़ी गतिविधियां महिलाओं की दक्षता और क्षमता का सदुपयोग करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं. इन गतिविधियों से स्व-सहायता समूहों और लाड़ली बहनों को जोड़ते हुए मृगनयनी तथा कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अन्य ब्राण्ड के विक्रय केन्द्रों का विस्तार जिला स्तर तक किया जाए. इन ब्राण्डों की फ्रेंचाइजी भी निजी उद्यमियों और समूहों को प्रदान की जाए. लाड़ली बहनों को लूम तथा चरखे उपलब्ध कराकर उत्पादन आरंभ करने के लिए चयनित जिलों में पॉयलेट प्रोजेक्ट लिए जाएं. इस गतिविधि में निजी पहल को भी प्रोत्साहित किया जाए. प्रदेश के हैण्डलूम और हस्तशिल्प की सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में प्रस्तुति दर्ज कराई जाए.

Chief Minister डॉ. यादव शुक्रवार को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की दो वर्ष की उपलब्धियों तथा आगामी 3 वर्ष की कार्य योजना के संबंध में अपने निवास में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई व केसी गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे. Chief Minister को बैठक से पहले ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) के उत्पाद भेंट किए गए.

साड़ी वॉकथान इन्दौर जैसे आयोजन प्रदेश के अन्य शहरों में भी किए जाएं

Chief Minister ने कहा कि हस्तशिल्प और हैण्डलूम से जुड़े विभाग के ब्राण्ड- मृगनयनी, विंध्या वैली, कबीरा और प्राकृत के उत्पाद Madhya Pradesh पर्यटन की इकाइयों और प्रदेश के प्रमुख धार्मिक केन्द्रों तथा लोकों में विक्रय के लिए आकर्षक रूप से प्रदर्शित किए जाएं. उन्होंने साड़ी पहनने की गौरवशाली परम्परा को प्रोत्साहित करने के लिए इंदौर में हुए साड़ी वॉकथान जैसे आयोजन प्रदेश के अन्य शहरों में करने के निर्देश दिए.

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा महत्वपूर्ण अतिथियों को भेंट के रूप में दिया जा रहा प्रदेश का महेश्वरी स्टोल

Chief Minister ने रेशम उत्पादन गतिविधियों का प्रदेश के अन्य जिलों में विस्तार करने तथा इस गतिविधि में निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न प्रकार के उत्पादों के जीआई टैग प्राप्त की जानकारी का संकलन एकीकृत रूप से किया जाए. बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिथियों को भेंट करने के लिए प्रदेश के हेरिटेज महेश्वरी स्टोल का चयन किया गया है. विभाग द्वारा यह स्टोल विशेष रूप से गोंड पेंटिंग और बेलमेटल से सुसज्जित लकड़ी के बॉक्स में प्रदाय किए जा रहे हैं. इन स्टोल की मांग विदेशी दूतावासों से भी प्राप्त हुई है.

मां अहिल्यादेवी को समर्पित 52 डिजाइन की साड़ियों का संग्रह होगा विकसित

बैठक में बताया गया कि Chief Minister डॉ. यादव के निर्देशानुसार माँ अहिल्यादेवी की 300वीं जयंती के उपलक्ष में महेश्वर के किले पर उकरे गए डिजाइन के अनुसार मां अहिल्यादेवी को समर्पित 52 डिजाइन की साड़ियां तैयार कराई जा रही हैं. रेशम समृद्धि योजना का विस्तार प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है. बैठक में बताया गया कि इंदौर में 7 मार्च को आयोजित साड़ी वॉकथान में 27 हजार महिलाओं द्वारा भागीदारी की गई. कूनो चीता अभ्यारण्य में विक्रय के लिए प्रदेश की 35 से अधिक क्रॉफ्ट पर चीता थीम पर नए गिफ्ट आयटम बनाए जा रहे हैं.

बैठक में विगत दो वर्ष की उपलब्धियों के संबंध में बताया गया कि –

– प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 2568 ग्रामोद्योग इकाइयों को स्वीकृति प्रदान की गई. कुल 63 करोड़ रुपये अनुदान राशि वितरित की गई तथा बैंकों से 252 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत कराया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत 6300 नवीन रोजगार सृजित हुए.

– कौशल उन्नयन विकास कार्यक्रम में 1710 लोगों को प्रशिक्षण तथा 1197 का प्लेसमेंट कराया गया.

– विभाग द्वारा 10 करोड़ रुपये की सामग्री का उत्पादन किया गया तथा एम्पोरियम से 23 करोड़ रुपये की सामग्री का विक्रय हुआ.

– भोपाल में जवाहर चौक और भोपाल हाट में नवीन एम्पोरियम आरंभ किए गए.

– जिला स्तर पर 49 और राज्य स्तर पर 30 प्रदर्शनियों के साथ ही New Delhi, मुम्बई, रांची, कलकत्ता और छत्तीसगढ़ में प्रदर्शनियां लगाई गईं.

– डिजिटल मीडिया के माध्यम से आउटरिच का लगातार विस्तार किया जा रहा है.

आगामी तीन वर्ष की कार्ययोजना

– ग्वालियर तेलघानी केन्द्र का उन्नयन कर, वहां उत्पादन बढ़ाना.

– उज्जैन, देवास, सागर, महेश्वर और बुरहानपुर में स्फूर्ति योजना में खादी वस्त्र उत्पादन, प्रोसेस कार्य, चर्म सामग्री निर्माण का विस्तार करना.

– भोपाल में बुटिक एवं ब्लॉक प्रिंट, जरी-जरदोजी, सिलाई और माटीकला पर केन्द्रित सामान्य सुविधा केन्द्र की स्थापना.

– बुनकरों के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उपलब्ध कराना.

– एक हजार बुनकरों को डिजाईन विकास, मार्केट लिंकेज आदि में सहायता.

– 1700 बुनकरों को प्रशिक्षण तथा 800 बुनकरों को उन्नत उपकरण उपलब्ध कराना.

– प्रदेश के भीतर और बाहर प्रमुख महानगरों में 270 मेलों/प्रदर्शनियों का आयोजन कर बुनकरों और शिल्पियों को मार्केट उपलब्ध कराना.

– खादी वस्त्र उत्पादन क्षमता को दुगना करना.

– देवास के ग्राम बालगढ़ में 15 करोड़ की लागत से पोनी प्लांट की स्थापना.

– जबलपुर में खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम का नवीनीकरण.

– भोपाल में चित्तोड़ काम्पलेक्स एमपी नगर में खादी मॉल का निर्माण.

– उज्जैन में खादी एम्पोरियम का संचालन.

– एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत सामग्री के प्रचार-प्रसार और ब्रांडिंग को बढ़ाना.

– खादी वस्त्र उत्पादन कार्य में वृद्धि करना तथा 8 हजार नवीन रोजगार के अवसरों का सृजन.

– लूम और चरखे पर आधारित गतिविधियों को उज्जैन तथा अनूपपुर जिले में पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में लेना.

– मिट्टी की मूर्तियों और टेराकोटा के प्रशिक्षण आयोजित करना.

– माटीकला को प्रोत्साहन के लिए गतिविधियां संचालित करना.

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment