सच्चाई और धर्म की रक्षा के लिए वीर साहिबजादों के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Chief Minister  डॉ. मोहन यादव ने वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा हमीदिया रोड पहुंच कर सभा को संबोधित किया
Chief Minister  डॉ. मोहन यादव ने वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा हमीदिया में माथा टेका और शबद कीर्तन सुने
Chief Minister  डॉ. मोहन यादव ने वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा हमीदिया रोड पहुंच कर माथा टेका

– Chief Minister डॉ. यादव ने वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की शहादत को किया नमन, गुरुद्वारा हमीदिया में टेका मत्था

– सिख वीरों के बलिदान की गाथाओं को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में किया जायेगा शामिल

भोपाल, 26 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रथम गुरु गुरुनानक देव से लेकर 10वें गुरु तक सिख धर्म के सभी गुरु महाराज और उनके परिवारों ने देश की रक्षा के लिए कुर्बानियां दीं. Indian इतिहास में सिख वीरों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वीर बाल दिवस, 10वें सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह के छोटे बेटों की असाधारण वीरता और शहादत की याद दिलाता है. साहिबजादा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत पर हर वर्ष वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की. बहुत छोटी उम्र में साहिबजादों ने अन्याय के सामने झुकने से इनकार कर दिया और धर्म व सच्चाई की रक्षा के लिए महान साहस दिखाया. उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चाई, हिम्मत और आत्मसम्मान सबसे बड़ी ताकत हैं. आज का दिन Indian युवाओं को वीरता, ईमानदारी और दृढ़ता के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है.

Chief Minister डॉ. यादव ने शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा हमीदिया रोड पहुंच कर माथा टेका तथा संगत को संबोधित किया. उन्‍होंने कहा कि सच्चाई और धर्म की रक्षा के लिए वीर साहिबजादों के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है. राज्य सरकार गुरु गोविंद सिंह और सिख वीरों के बलिदान की गाथाओं को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करेगी.

Chief Minister डॉ. यादव ने गुरुद्वारे में मौजूद बच्चों के साथ बैठकर कीर्तन का श्रवण किया और बच्चों को दुलार भी किया. गुरुद्वारा हमीदिया रोड के आयोजन में संपूर्ण व्यवस्थाओं का संचालन बच्चों ने किया. गुरुद्वारे में बच्चों द्वारा कीर्तन दरबार का संचालन किया गया और चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई. Chief Minister डॉ. यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के आयोजन के लिए राज्य सरकार द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा. Chief Minister डॉ. यादव ने प्रथम गुरु नानक देव जी की उज्जैन यात्रा और उज्जैन स्थित गुरुद्वारा इमली साहब का उल्लेख करते हुए कहा कि सिख गुरुओं ने सदैव मानवता का मार्ग दिखाया है, उनके आदर्श हमारे लिए प्रेरणा के केंद्र रहेंगे.

Chief Minister डॉ. यादव ने वीर बालक दिवस पर पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर दशम गुरु साहिब गुरु गोविंदसिंह के साहिबजादों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. संत सिपाहियों द्वारा अखाड़ा गत्तका प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि देश की आजादी में सिख वीरों ने कुर्बानियां दी हैं. वीर बाल दिवस के माध्यम से युवा पीढ़ी को धर्म और देश की रक्षा के लिए प्रेरणा मिलती है. भारत वीर साहिबजादों के बलिदान को सदैव याद रखेगा. अरेरा कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष पजिंदर सिंह ने ऐतिहासिक रूप से धर्म संस्कृति की रक्षा में सिख वीरों द्वारा दिए गए योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि सिख धर्म गुरुओं ने मुगलों का मुकाबला करने के लिए सिख वीरों की फौज बनाई. गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की शुरुआत की. नामधारी सिखों ने गौमाता की रक्षा के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया. आजाद हिंद फौज की स्थापना में भी खालसा पंथ ने अहम भूमिका निभाई थी.

इस अवसर पर सांसद भोपाल आलोक शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष तथा वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल, विधायक भगवानदास सबनानी, जिलाध्यक्ष रवीन्द्र यती, वरिष्ठ समाजसेवी नेहा बग्गा सहित समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Leave a Comment