
–Jharkhand सरकार की उपेक्षा पर भाजपा ने जताया कड़ा आक्रोश
रांची, 27 दिसंबर (Udaipur Kiran) . वर्ष 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले, Jharkhand की माटी के गौरव और परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद अल्बर्ट एक्का जी की जयंती के अवसर पर Saturday को रांची स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर Indian जनता पार्टी (भाजपा), रांची महानगर जिला की ओर से भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ.
श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण को नमन किया.
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि अमर शहीद अल्बर्ट एक्का जी केवल Jharkhand ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष का गौरव हैं. उनके बलिदान के कारण आज हम सुरक्षित और स्वाभिमानी भारत में सांस ले रहे हैं. ऐसे महान योद्धा की जयंती पर Jharkhand सरकार की चुप्पी और उदासीनता अत्यंत निंदनीय है.
उन्होंने कहा कि यह केवल एक शहीद का नहीं, बल्कि देश की सेना और राष्ट्रभक्ति की भावना का अपमान है. भाजपा सदैव सैनिकों और शहीदों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी.
महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने इस मौके पर Jharkhand सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार अपने ही राज्य के परमवीर चक्र विजेता को भूल चुकी है. शहीद अल्बर्ट एक्का जी की प्रतिमा पर सरकार की ओर से एक फूल तक न चढ़ाया जाना सरकार की सोच और प्राथमिकताओं को उजागर करता है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रवीरों का सम्मान किया है और उनके सम्मान के लिए आगे भी संघर्ष करती रहेगी.
वरुण साहू ने आगे कहा कि राष्ट्र के शहीदों का सम्मान राजनीति से ऊपर है और राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को चाहिए कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए ऐसे महान बलिदानियों को यथोचित सम्मान प्रदान करे.
सभा के दौरान उपस्थित जनसमूह ने अमर शहीद अल्बर्ट एक्का जी के जयघोष के साथ उनके बलिदान को याद किया और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया.
श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, मनोज मिश्रा, महानगर महामंत्री जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, संजीव चौधरी, सुरेश प्रसाद, विकास रवि, सोनू सिंह, रोमित सिंह, रवि मुंडा, युवराज पासवान, उमेश यादव, अमित यादव, आनंद वर्मा, कुंदन सिंह, विशाल साहू, अशोक मुंडा, पवन पासवान, ऋषभ गखड़, विक्की सोनी सहित महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.———-
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे