डॉक्टरों की हड़ताल का नाहन मेडिकल कॉलेज में असर, आपात सेवाएं जारी

नाहन मेडिकल कॉलेज में सीनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर,आपात कालीन सेवाएं जारी, अस्पताल में कई डॉक्टर दे रहे सेवाएं.

नाहन, 27 दिसंबर (Udaipur Kiran) .शिमला के आईजीएमसी में डॉक्टर और एक मरीज के बीच हुई मारपीट की घटना के विरोध में प्रदेशभर में डॉक्टरों की हड़ताल का असर Saturday को नाहन मेडिकल डॉक्टरों के स्ट्राइक पर चले जाने से अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को भी भुगतना पड़ रहा हैउन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

आज नाहन मेडिकल कॉलेज में एस आर ए डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं जब तककि डॉक्टर का टर्मिनेशन वापिस नहीं होता. एस आर ए के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि डॉक्टर राघव के टर्मिनेशन के खिलाफ सभी डॉक्टर एक जुट हैं और यह अनिश्चितकालीन हड़ताल तब तक जारी रहेगी. आज डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में सेवाएं छोड़कर प्रदर्शन किया. उन्होंने बतायाकि नाहन मेडिकल कॉलेज में आपात कालीन सेवाएं चल रही हैं.

इसके इलावा भी कई डॉक्टर ओ पी डी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की हड़ताल का मरीजों पर भी कुछ असर पड़ा है और अधिकांश ओपीडी खाली ही रही. जबकि कुछ मरीज इस से परेशान भी हुए हैं. एक मरीज के तीमारदार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि क़ल वो मरीज के साथ पोंटा गए थे लेकिन वहां डॉक्टर हड़ताल पर थे आज वो नाहन आये हैं तो यहां भी कई डॉक्टर हड़ताल पर हैं. जिससे उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है.

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Leave a Comment