सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत, कार जब्त

क्षतिग्रस्त कार

रामगढ़, 27 दिसंबर (Udaipur Kiran) . सदर थाना क्षेत्र के कोठार ओवर ब्रिज के पास Saturday को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

मृतक की पहचान रजरप्पा थाना क्षेत्र के कुंदरुखुर्द गांव निवासी मो इम्तियाज अंसारी (30) के रूप में हुई है. रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि मो इम्तियाज अंसारी को एक कार बीआर 01 जेएफ 9223 ने टक्कर मार दी थी. हादसे में गंभीर रूप से घायल इम्तियाज को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई. उन्‍होंने कहा कि जिस गाड़ी से दुर्घटना घटित हुई थी, उस कार का चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया था. पुलिस ने कार को जब्‍त कर लिया है.

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Leave a Comment