चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

चोरी मामले में दो गिरफ्तार

गुवाहाटी, 27 दिसंबर (Udaipur Kiran) . गुवाहाटी महानगर की दिसपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चला कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने Saturday को बताया कि दिसपुर पीएस की एक ईजीपीडी टीम ने चोरी के सामान को बरामद करने के बाद चोरी के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अख्तर अली (26, धुबड़ी ) और राहुल दास (35, रंगिया) के रूप में की गई है. पुलिस इस संबंध में पहले से दर्ज विभिन्न प्राथमिकी के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी

Leave a Comment