उज्जैनः माता संतोषी को लगा बिना खटाई के 173 व्यंजनों का महाभोग, गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

माता संतोषी को लगा बिना खटाई के 173 व्यंजनों का महाभोग

उज्जैन, 26 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के उज्जैन में शुक्रवार को संतोषी माता मंदिर में एक विश्व रिकार्ड बना, जब यहां माता संतोषी को बिना खटाई के 173 व्यंजनों का भोग लगाया गया. आरती के बाद गोल्डन बुक की टीम ने काउंटिंग कर संतोषी माता मंदिर के नाम पर रिकॉर्ड दर्ज होने की घोषणा की. जिसके बाद आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया. सुबह से 156 भोग लगाने की बात थी, लेकिन शाम होते होते बिना खटाई के 173 व्यंजनों का भोग संतोषी माता मंदिर में लगाया गया.

मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पुरी गोस्वामी ने बताया कि संतोषी माता को प्रसन्न करने के लिए खटाई रहित भोग अर्पित करने की परंपरा है. हालांकि, यह पहली बार है. जब इतनी बड़ी संख्या में 173 व्यंजन तैयार कर माता को अर्पित किए गए. शाम को आरती के समय महाभोग शुद्धता, श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ चढ़ाया गया. इसके बाद भोज महाप्रसादी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण पहुंचे. इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में स्थित 84 महादेवों में से एक प्राचीन अगस्त्येश्वर महादेव को भी महाभोग अर्पित किया गया. संतोषी माता और अगस्त्येश्वर महादेव का दिव्य एवं आकर्षक शृंगार किया गया.

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment