Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

दान में मिले भूखंड पर कब्जे का आरोप लगाया

पत्रकारों से वार्ता करते ओमकार शर्मा

हरिद्वार, 28 दिसंबर (Udaipur Kiran) .

भूपतवाला निवासी ओमकार शर्मा ने दान में मिले भूखंड पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने बताया कि उनके गुरु स्वामी मुक्तानंद पुरी महाराज द्वारा दान किए गए भूखंड का दाखिल-खारिज हो चुका है, इसके बावजूद स्वामी अतुलानंद एवं संत शांति प्रेमानंद द्वारा कब्जा कर निर्माण कार्य रोका जा रहा है. पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है.

आज प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में भूपतवाला निवासी ओमकार शर्मा ने बताया कि उनके गुरु स्वामी मुक्तानंद पुरी महाराज ने दान पत्र के माध्यम से शिवनगर, गली नंबर-2 स्थित एक आवासीय भूखंड उन्हें दान किया था, जिसका दाखिल-खारिज विधिवत रूप से पूर्ण हो चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि स्वामी अतुलानंद एवं संत शांति प्रेमानंद द्वारा उक्त भूखंड पर अवैध कब्जा कर लिया गया है और उन्हें निर्माण कार्य नहीं करने दिया जा रहा है. ओमकार शर्मा के अनुसार, इस संबंध में पुलिस प्रशासन से शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और न्याय दिलाने की मांग की है.

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *