नयार घाटी का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता: महाराज

पौड़ी गढ़वाल, 28 दिसंबर (Udaipur Kiran) . कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा िक प्रधानमंत्री मोदी के विजन और Chief Minister धामी के नेतृत्व में सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों का तेज गति से संचालन जारी है. नयार घाटी का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है.
sunday को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और जनता को योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि 56.34 करोड़ की लागत से बहुप्रतीक्षित झील और 1.61 करोड़ की लागत से नगर पंचायत भवन का निर्माण कार्य जारी है. 76 लाख की लागत से दंगलेश्वर महादेव मंदिर में स्नानागार और सौंदर्यीकरण का कार्य, 2.81 करोड़ की लागत से बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, शुलभ शौचालय और पार्किंग का निर्माण भी हो रहा है. ओडल बड़ा में 76 लाख की लागत से गौशाला का निर्माण पूर्ण हो चुका है.
पर्यटन विभाग से 4.42 करोड़ की लागत से 40 शय्याओं वाला पर्यटन आवास गृह लगभग पूरा हो चुका है, जबकि 3.52 करोड़ की लागत से कार पार्किंग का निर्माण भी तेजी से चल रहा है. 2.37 करोड़ की लागत से निरीक्षण भवन और डोरमेट्री निर्माण कार्य, और 25.56 करोड़ की लागत से पम्पिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है. गुमखाल-सतपुली मोटर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़िकरण के लिए 400 करोड़ की स्वीकृति के साथ कार्य चल रहा है.
मंत्री ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल Biharी वाजपेयी की जन्म शताब्दी कार्यक्रम में भी भाग लिया और उनके सिद्धांतों, संस्कारों और दूरदर्शी नेतृत्व को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया.
इस अवसर पर लैन्सडाउन विधायक दलीप रावत, नगर पंचायत सतपुली अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान, सिंचाई सलाहकार ऋषि कण्डवाल, उपजिलाधिकारी रेखा आर्य सहित अन्य अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे.
(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह



