Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

कांग्रेस ने गंगोत्री विधानसभा में स्थापना दिवस पर की मंथन

डेढ दर्जन से लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता..

-डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

उत्तरकाशी, 28 दिसंबर (Udaipur Kiran) . कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर sunday को जिला मुख्यालय स्थित गांधी वाचनालय में गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र को लेकर विस्तृत एवं गहन मंथन किया गया. बैठक गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी शांति प्रसाद भट्ट के नेतृत्व और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई. कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वज फहराने तथा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ हुई, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया.

इस अवसर पर प्रभारी शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का 1885 से अब तक का इतिहास गौरवशाली रहा है. उन्होंने वर्तमान सरकार पर महिलाओं की असुरक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की विफलता के आरोप लगाए. साथ ही बताया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के सभी 179 मतदान केंद्रों पर बीएलए-2 की शत-प्रतिशत नियुक्ति कर दी जाएगी. इस कार्य के लिए बीएलए-1 के रूप में सुधीर पंवार को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप रावत ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए प्रभारी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और आश्वस्त किया कि संगठनात्मक दायित्व निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर लिए जाएंगे.

बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद सिंह पंवार और पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र जगूड़ी ने भी भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, महिलाओं की असुरक्षा, बेरोजगारी, पेपर लीक, अवैध खनन और शराब माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगाए.

इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व राज्य मंत्री घनानंद नौटियाल, पूर्व उपाध्यक्ष प्रभावती गौड़, गायत्री सेमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन शाह, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजेंद्र नौटियाल, बीएल घलवान, सूर्य बल्लभ नौटियाल, पपेंद्र सिंह, कविता जोगेला, कमलेश मेहता, मधु रावत, मनोज पंवार, अभिषेक जगूड़ी, डालेब सिंह नेगी, जीतम रावत, गौरव उनियाल, सुधीश पंवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *